Model Paper-1: Sociology, Objective type questions in Hindi, Q. 1-50

Model Paper- 1: Sociology (Objective type questions in Hindi), (Q. 1-50)


Q.1- समाजशास्त्र किन दो भाषाओं से मिलकर बना है?
(A) लैटिन एवं ग्रीक (B) लैटिन एवं फ्रांसीसी (C) ग्रीक एवं रूसी  (D) ग्रीक एवं फ्रांसीसी
Ans. (A) लैटिन एवं ग्रीक (Latin & Greek)
व्याख्या – समाजशास्त्र दो शब्दों सोसियस (Socius) एवं लोगस (Logus) से मिलकर बना है जो क्रमशः लैटिन एवं ग्रीक भाषा का शब्द है|


Q. 2- सोशल ऑडर (Social Order) नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
(A) दुर्खीम            (B) स्पेन्सर(C)  मर्टन             (D) बीरस्टीड
Ans. (D) बीरस्टीड (Bierstedt)


Q.3- निम्नलिखित में से किसने समाजीकरण से संबंधित आत्मदर्पण (Looking glass self) सिद्धांत का प्रतिपादन किया?
(A) फ्रायड           (B) दुर्खीम(C) कूले              (D) मीड
Ans- (C) कूले (Cooley)
व्याख्या – सी.एच. कूले (C.H. Cooley) ने अपनी पुस्तक ह्यूमन नेचर एंड सोशल आर्डर  (Human Nature and Social Order) में आत्मदर्पण सिद्धांत को प्रस्तुत किया|


Q.4- निम्न में से किसने सामूहिक प्रतिनिधान (Collective Representation) की अवधारणा दी?
(A) कॉम्टे             (B) दुर्खीम(C) वेबर              (D) सोरोकिन
Ans. (B) दुर्खीम


Q.5- जाति की उत्पत्ति का प्रजातीय सिद्धांत (Racial Theory) किसने दिया?
(A) मजूमदार           (B) जे.एच. हट्टन(C) हरबर्ट रिजले      (D) एमिल दुर्खीम
Ans. (C) हरबर्ट रिजले (Herbert Risley)
व्याख्या – रिजले ने प्रजाति मिश्रण एवं अनुलोम विवाह को जाति व्यवस्था की उत्पत्ति का कारण माना|

Q.6- किस विद्वान् ने समाजशास्त्र के स्थान पर इथोलोजी शब्द के प्रयोग का सुझाव दिया ?

(A)जॉर्ज सिमेल         (B) जे. एस. मिल

(C) जी. एस. घुरिये      (D) दुर्खीम

Ans. (B) जे. एस. मिल (J. S. Mill)

व्याख्या- चूँकि समाजशास्त्र दो भाषाओं लैटिन एवं ग्रीक से मिलकर बना है इसलिए मिल ने समाजशास्त्र के स्थान पर इथोलोजी शब्द के प्रयोग के सुझाव दिया|   


Q.7-  निम्न वर्ण का पुरुष जब उच्च वर्ण की कन्या से विवाह करता है, तो उसे कहते हैं?
(A) एक विवाह       (B) क्रमिक एक-विवाह(C) प्रतिलोम विवाह (D) अनुलोम विवाह  
Ans.  (C) प्रतिलोम विवाह

Q.8-  प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?

(A)वी. पी. मण्डल      (B) पी. सी. महालोनोविस

(C) जवाहरलाल नेहरू     (D) काका कालेलकर

Ans. (D) काका कालेलकर (Kaka Kalelkar)

व्याख्या – अनुच्छेद 340 के अन्तर्गत भारत के राष्ट्रपति ने जनवरी 1953 में काका कालेलकर के अध्यक्षता में प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया |    

Q.9-  निम्नलिखित में से किसने त्रिस्तरीय नियम का प्रतिपादन किया?

(A)कॉम्टे                   (B) मार्क्स

(C) मॉर्गन                 (D) वेबर

Ans.  (A) कॉम्टे (Comte)           

व्याख्या – कॉम्टे  ने सामाजिक उद्विकास का त्रिस्तरीय नियम (Law of three Stages) प्रस्तुत किया, ये तीन स्तर निम्न हैं –

(1) धार्मिक स्तर (Theological Stage) (2) तात्विक स्तर (Metaphysical Stage) (3) प्रत्यक्ष या वैज्ञानिक स्तर (Positive or Scientific Stage) |   

Q.10-  “समाजशास्त्र का अतीत बहुत लम्बा है, किन्तु इसका इतिहास संक्षिप्त है ’’ यह कथन किसका है ?

(A)बीरस्टीड            (B) सोरोकिन

(C) बोटोमोर          (D) मैकाईवर एवं पेज

Ans.  (A) बीरस्टीड (Bierstedt)                     

Q.11-  निम्नलिखित में से किसने अरुन्टा जनजाति का अध्ययन किया ?

(A)योगेन्द्र सिंह        (B) घुरिये

(C) दुर्खीम            (D) इरावती कर्वे

Ans.  (C) दुर्खीम (Durkheim)          

व्याख्या- अरुन्टा जनजाति (Arunta Tribe) ऑस्ट्रेलिया में पायी जाती है|   

Q.12-  निम्नलिखित में से कौन सी समाजीकरण की एजेंसी नहीं है ?

(A)परिवार                           (B) स्कूल

(C) मित्र-मण्डली                (D) प्रथा

व्याख्या –  प्रथा समाजीकरण का साधन (Means) है अभिकरण (Agency) नहीं |        

Q.13-  कल्चरल सोशियोलॉजी (Cultural Sociology) नामक पुस्तक के लेखक हैं –

(A)गिलिन एवं गिलिन          (B)मैकाईवर एवं पेज

(D) ऑगबर्न एवं निमकाफ      (C) थॉमस एवं नैनिकी

Ans.  (A) गिलिन एवं गिलिन (Gillin and Gillin)       


Q.14-  सांस्कृतिक विलम्बना (Cultural Lag) की अवधारणा किसने दी ?
(A) सोरोकिन  (B) टाइलर (C) वेबलेन (D) अॉगबर्न 
Ans. (D) अॉगबर्न 
व्याख्या –  अॉगबर्न ने अपनी पुस्तक सोशल चेंज (Social Change) में सांस्कृतिक विलम्बना की अवधारणा का प्रतिपादन किया|


Q.15- “समाजशास्त्र सामाजिक संबंधों के विषय में है, सम्बन्धों के इसी जाल को समाज कहते हैं” यह कथन किसका है?
(A) स्पेन्सर  (B) दुर्खीम (C) मैकाइवर एवं पेज   (D) मिलर
Ans. (C) मैकाइवर एवं पेज (MacIver & Page)


Q.16- निम्नलिखित में से कौन प्रदत्त प्रस्थिति का उदाहरण नहीं है?
(A) लिंग                  (B) आयु(C) शिक्षा                (D) नातेदारी
Ans. (C) शिक्षा   
व्याख्या – प्रदत्त प्रस्थिति जन्म से निर्धारित होती है एवं अर्जित प्रस्थिति प्रयास द्वारा प्राप्त किया जाता है| अतः शिक्षा प्रदत्त प्रस्थिति नहीं है| यह अर्जित प्रस्थिति का उदाहरण है|


Q.17- अनुसूचित जनजाति को पिछड़े हिंदू शब्द से किसने संबोधित किया?
(A) अम्बेडकर         (B) ठक्कर बापा (C) वैरियर एल्विन    (D) जी.एस. घुरिये
Ans. (D) जी.एस. घुरिये
व्याख्या – घुरिये के अनुसार हिंदू एवं जनजाति दोनों आत्मा में विश्वास करते हैं इसलिए उन्होंने जनजातियों को पिछड़े हिंदू (Backward Hindu) शब्द से संबोधित किया|


Q.18-  भारत में सरकारी सेवाओं में ‘अन्य पिछड़ा वर्ग’ (OBC) के आरक्षण का प्रतिशत कितना है?
(A) 21                          (B) 27(C) 22                          (D) 28
Ans.  (B) 27


Q.19- संस्कृतिकरण (Sanskritization) की अवधारणा किसने दी?
(A) एम.एन. श्रीनिवास (B) आन्द्रे बेते(C) एस.सी. दूबे          (D) मैकाइवर एवं पेज
Ans. (A) एम.एन. श्रीनिवास (M.N. Srinivas)


Q.20-  निम्न में से कौन समाजशास्त्र के स्वरूपात्मक संप्रदाय का सदस्य नहीं है ?
(A) सिमेल              (B) वेबर (C) दुर्खीम              (D) वीरकान्त 
Ans. (C) दुर्खीम  (Durkheim)
व्याख्या – दुर्खीम समन्वयात्मक संप्रदाय के सदस्य हैं|


Q.21-  मैरेज एंड फैमिली इन इंडिया (Marriage And Family In India) नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
(A) पी. एन. प्रभु         (B) के.एम.कपाड़िया (C) इरावती कर्वे          (D) मॉर्गन 
Ans.  (B) के.एम.कपाड़िया 


Q.22- भारत में सामुदायिक विकास योजना (Community Development Programe) का प्रारंभ कब हुआ ?
(A)1952                     (B) 1958(C) 1955                    (D) 1962
Ans.  (A)1952   


Q.23-  “जब वर्ग पूर्णत: वंशानुक्रम पर आधारित होता है, तो उसे हम जाति कहते हैं” यह कथन किसका है ?
(A) रिजले                      (B) जे.एच.हट्टन(C) डेविस                      (D) सी.एच. कूले
Ans.  (D) सी.एच. कूले (C.H.Cooley)


Q.24-  “व्हाट इज सोशियोलॉजी” (What is Sociology) नामक पुस्तक के लेखक कौन है ?
(A) एलेक्स इंकेल्स         (B) टी.बी.बोटोमोर(C) एच.एम. जॉनसन      (D) जिन्सबर्ग
Ans. (A) एलेक्स इंकेल्स (Alex Inkeles)


Q.25- निंलिखित में से कौन सी विशेषता समुदाय की नहीं है ?
(A) सामुदायिक भावना (B) सामान्य जीवन(C) ऐच्छिक सदस्यता    (D) मूर्तता 
Ans. (C) ऐच्छिक सदस्यता
व्याख्या – समुदाय की अनिवार्य सदस्यता होती है, ऐच्छिक सदस्यता समिति की विशेषता है|


Q.26-  “समाजशास्त्र मनुष्य एवं उसके मानवीय पर्यावरण का अध्ययन है” किसने कहा है ?
(A) रॉबर्ट पार्क              (B) दुर्खीम (C) स्पेन्सर                   (D) फेयर चाइल्ड
Ans.  (D) फेयर चाइल्ड


Q.27-  अर्जित प्रस्थिति (Achieved Status) निर्धारित होती है ?
(A) जन्म से       (B) जैविकीय विशेषताओं से (C) योग्यता एवं कुशलता से (D) वंशानुक्रम से
Ans.  (C) योग्यता एवं कुशलता से


Q.28-  “फर्स्ट प्रिंसिपल” (First Principle) नामक पुस्तक के लेखक कौन है ?
(A) स्पेन्सर            (B) जॉनसन 
(C) दुर्खीम                (D) वेबर
Ans.  (A) स्पेन्सर 


Q.29-  समाज के उद्विकास का सिद्धांत निम्न में से किसने प्रस्तुत किया ?
(A) मार्क्स                 (B) कोजर(C) वेबर                    (D) स्पेन्सर
Ans.  (D) स्पेन्सर


Q.30-  कूले द्वारा वर्णित प्राथमिक समूहों में कौन सा सम्मिलित नहीं है ?
(A) परिवार     (B) स्कूल (C) पड़ोस      (D) बच्चों के खेल समूह
Ans. (B) स्कूल 


Q.31-  पर्यावरण के मनुष्यकृत भाग को हर्कोविट्स क्या कहते हैं ?
(A) विज्ञान                   (B) सभ्यता (C) प्रौद्योगिकी              (D) संस्कृति
Ans. (D) संस्कृति
हर्कोविट्स (Herskovits) के अनुसार संस्कृति पर्यावरण का मानव निर्मित भाग है (Culture is man made part of environment)


Q.32-  भारत में समाजशास्त्र का जनक किसे माना जाता है ?
(A) इरावती कर्वे         (B) डी.एन. मजूमदार(C) जी.एस. घुरिये       (D) एस.सी. दूबे
Ans.  (C) जी.एस. घुरिये (G.S. ghurye) 


Q.33-  “समाजशास्त्र समाज का विज्ञान है” किसका कथन है ?
(A) वार्ड                    (B) ओडम (C) डेविस                 (D) जिन्सवर्ग
Ans.  (A) वार्ड     

Q.34-  किसके द्वारा सामाजिक भौतिकी (Social Physics) शब्द के उपयोग के बाद कॉम्टे ने इसका नाम बदलकर समाजशास्त्र कर दिया ?
(A) कार्ल पॉपर         (B) क्वेटलेट(C) हीगेल                (D) ए.जे. एयर
Ans. (B) क्वेटलेट (Quetelet)


Q.35-  द स्टडी ऑफ मैन (The Study of Man) नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
(A) मर्टन                   (B) सिमेल (C) रॉल्फ लिंटन          (D) समनर 
Ans. (C) रॉल्फ लिंटन (Ralph Linton)


Q.36-  भारत में समाजशास्त्र के अध्ययन की शुरुआत सर्वप्रथम किस विश्वविद्यालय में हुई ?
(A) दिल्ली                      (B) कोलकाता     (C)  बम्बई                      (D)  मद्रास
Ans. (C)  बम्बई (Bombay)


Q.37-  वर्ग का निर्धारक तत्त्व है ?
(A) व्यवसाय            (B) सामाजिक प्रस्थिति (C) जीवन शैली        (D) आयु
Ans.  (A) व्यवसाय (Occupation)


Q.38-  दी रूल्स ऑफ सोशियोलॉजिकल मेथड (The Rules Of Sociological Method) नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
(A) घुरिये            (B) दुर्खीम(C) सिमेल            (D) वेबर
Ans.  (B) दुर्खीम (Durkheim)


Q.39-  समाजशास्त्र के विज्ञान को सामाजिक स्थितिकी और सामाजिक गतिकी (Social Statics and Social Dynamics) दो मुख्य भागों में किसने विभाजित किया ?
(A) मार्क्स                   (B) दुर्खीम(C) कॉम्टे                    (D) स्पेन्सर
Ans. (C) कॉम्टे   (Comte)


Q.40- औद्योगिक क्रांति किस देश में हुई थी ?
(A) जर्मनी  (B) इंग्लैंड (C) अमेरिका (D) फ्रांस
Ans.   (B) इंग्लैंड (England)
व्याख्या – यह क्रांति 1760  में हुई थी|

Q.41-  अॉगस्त कॉम्टे किस देश के समाजशास्त्री थे ?
(A) जर्मनी   (B) इंग्लैंड  (C) अमेरिका  (D) फ्रांस
Ans. (D) फ्रांस (France)


Q.42- मैक्स वेबर द्वारा दी गयी समाजशास्त्र की परिभाषा का आधार है ?
(A) सामाजिक संस्था  (B) सामाजिक संगठन(C) सामाजिक क्रिया   (D) सामाजिक एकता 
Ans. (C) सामाजिक क्रिया


Q.43-  समाजशास्त्र अध्ययन है ?
(A) व्यक्ति का (B) समाज का (C) राष्ट्र का  (D) विश्व का
Ans. (B) समाज का 


Q.44- ” समुदाय वह सबसे छोटा क्षेत्रीय समूह है, जिसके अंदर सामाजिक जीवन के समस्त पहलू आ जाते हैं ” यह कथन किसका है ?
(A) मैकाइवर एवं पेज      (B) बोगार्डस (C) किंग्सले डेविस  (D) ग्रीन 
Ans. (C) किंग्सले डेविस (Kingsley Davis)

 
Q.45-  प्राथमिक समूह की अवधारणा किसने दी ?
(A) कूले  (B) बोगार्डस (C)  समनर  (D) मर्टन
Ans. (A) कूले (Cooley)कूले ने अपनी पुस्तक सोशल ऑर्गनाइजेशन (Social Organization) में प्राथमिक समूह की अवधारणा का प्रतिपादन किया|


Q.46-  फ्रांस की क्रान्ति के समय वहां का शासक कौन था ?
(A) लुई पन्द्रहवाँ            (B) लुई सत्रहवाँ(C) लुई चौदहवाँ            (D) लुई सोलहवाँ
Ans. (D) लुई सोलहवाँ (Louis XVI)


Q.47-  मॉडनाइजेशन ऑफ इंडियन ट्रेडिशन (Modernization Of Indian Tradition) नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
(A) श्रीनिवास  (B) योगेंद्र सिंह  (C) ईरावती कर्वे  (D) घुरिये
Ans. (B) योगेंद्र सिंह (Yogendra Singh)


Q.48- अंत: समूह एवं वाह्य समूह (In-group and Out-group) की अवधारणा किसने दी ?
(A) कूले  (B) हाइमन  (C) समनर  (D) मर्टन
Ans. (C) समनर 

  
Q.49-  समाजशास्त्र को विशेष सामाजिक विज्ञान मानने वाले विद्वान कौन है ?
(A) जॉर्ज सिमेल  (B) दुर्खीम (C) वेबर  (D) जिन्सवर्ग  
कूट –
(A) 1 और 2    (B) 1 और 4 (C) 2 और 3  (D) 1 और 3  
Ans.  (D) 1 और 3  


Q.50- समाजशास्त्र एक विशुद्ध विज्ञान है व्यावहारिक विज्ञान नहीं, यह कथन किसका है ?
(A) स्पेन्सर (B) बीरस्टीड (C) सिमेल   (D) दुर्खीम
Ans. (B) बीरस्टीड

1 thought on “Model Paper-1: Sociology, Objective type questions in Hindi, Q. 1-50”

Leave a Comment

error: