माल्थस का जनसंख्या का सिद्धांत
(Malthusian theory of population)

[wbcr_php_snippet id=”362″ title=”before_post_ad_unit”]


माल्थस ने अपनी पुस्तक एसे ऑन द प्रिंसिपल्स ऑफ पॉपुलेशन (Essay on the principles of population) में जनसंख्या का सिद्धांत प्रस्तुत करते हैं| जिसमें माल्थस जनसंख्या में वृद्धि तथा खाद्यान्न आपूर्ति के मध्य संबंधों की व्याख्या करते है| उनके सिद्धांत अनुसार खाद्य पदार्थों में पूर्ति की अपेक्षा जनसंख्या अधिक तेजी से बढ़ती है, और यदि किसी प्रकार का नियंत्रण न लगाया जाय तो प्रत्येक 25 वर्ष बाद जनसंख्या दोगुनी हो जाती है|

माल्थस के अनुसार मानव के अस्तित्त्व के लिए भोजन आवश्यक है, साथ ही मानव में संतानोत्पत्ति की इच्छा का होना भी स्वाभाविक है| संतानोत्पत्ति की प्रक्रिया के कारण मानव जनसंख्या में लगातार वृद्धि होती रहती है| लेकिन खाद्यान्न में आपूर्ति उस अनुपात में नहीं हो पाती| माल्थस लिखते हैं कि खाद्य सामग्री में आपूर्ति अंकगणितीय गति (Arithmetical Progression) से बढ़ती है, जैसे – 1:2:3:4:5:6 ………..आदि| जबकि जनसंख्या ज्यामितीय गति (Geometrical Progression) से बढ़ती है, जैसे – 2:4:8:16:32:64 ……….आदि| अतः कुछ समय बाद जनसंख्या असंतुलन के दौर में पहुँच जाती है| इस असंतुलन को दूर करने एवं जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए कुछ प्रक्रियाएं सक्रिय हो जाती है|

[wbcr_php_snippet id=”367″ title=”in_post_ad”]

जनसंख्या नियंत्रण की प्रक्रिया को उन्होंने दो भागों में विभाजित किया –

(1) सकारात्मक अवरोध (Positive check)
(2) प्रतिबंधात्मक अवरोध (Preventive check)

सकारात्मक जनसंख्या नियंत्रण के अन्तर्गत माल्थस ने अकाल(famine), महामारी(epidemic), बाढ़(flood), भूकंप(earthquake), अस्वास्थ्यकर भोजन(unhealthy food) आदि को शामिल किया|

प्रतिबंधात्मक अवरोध को माल्थस ने दो भागों में विभाजित किया – (i) नैतिक (ii) अनैतिक

नैतिक अवरोध के अंतर्गत उन्होंने ब्रह्मचर्य(celibacy) तथा देर से विवाह(Late marriage) को शामिल किया| जबकि अनैतिक अवरोध के अंतर्गत संतति निग्रह(Birth control), मिश्रित संभोग(mixed co-habitation), अप्राकृतिक संभोग(unnatural co-habitation) को शामिल करते हैं|

[wbcr_html_snippet id=”868″ title=”post_footer”]


[wbcr_php_snippet id=”364″ title=”after_post_ad_unit”]

2 thoughts on “<center>माल्थस का जनसंख्या का सिद्धांत<br/>(Malthusian theory of population)</center>”

  1. it is very good paragraph to under stand me and I hope it is helpful to understand someothers also thanks very much.

    Reply

Leave a Comment

error: