शुबमन गिल: उम्र, पिता, बहन, नेट वर्थ, आईपीएल टीम, इंस्टाग्राम, लाइफ स्टाइल

शुबमन गिल के क्रिकेट में कैरियर बनाने में इनके पिताजी का बहुत योगदान रहा है | बचपन में भी गिल क्रिकेट में हुनर रखते थे | इनके पिताजी अन्य बच्चों के सामने शुबमन को आउट कुछ इनाम रख देते थे | शुबमन की बड़ी बहन भी इनके कमियों को इंगित करती थी, विशेषकर जब ये जल्दबाजी में रन बनाने के चक्कर में आउट हो जाते थे | शुबमन की सबसे अधिक आय आईपीएल से होती है |

इस ब्लॉग पोस्ट में हम शुबमन गिल की उम्र, उनके पिता, उनकी बहन, नेट वर्थ, आईपीएल टीम, लाइफ स्टाइल, एवं इंस्टाग्राम अकाउंट की चर्चा करेंगे |
वैसे सर्चिंग टूल ahref को देखा जाय तो इस समय शुबमन गिल के क्रिकेट कैरियर एवं आईपीएल से अधिक उनकी पत्नी या गर्ल फ्रेंड के बारे में सर्च हो रहे हैं |

शुबमन गिल

शुबमन गिल
नाम शुबमन गिल
जन्म की तारीख 8 सितम्बर, 1999
जन्म स्थानफाजिल्का, पंजाब, भारत
हाइट5 फीट, 10 इंच
पिता लखविंदर सिंह
माता कीरत गिल
बड़ी बहन शाहनील गिल
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
पेशा क्रिकेट
भूमिका ओपनर बैट्समैन
आईपीएल टीमगुजरात टाइटन्स
जर्सी नंबर77
ब्रांड एम्बेसडरProtinex, Ceat, Nike, Gillette
कुल संपत्ति31 करोड़ 70 लाख अनुमानित
Shubman Gill Profile

Shubman Gill Wife/GF

खबरों की माने तो शुबमन गिल ने 2022 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट किया था | वे दोनों मुंबई के बांद्रा स्थित एक रेस्टोरेंट में एक साथ देखे गए थे |
इसी वर्ष शुबमान एवं सारा एयरपोर्ट के लाउन्ज में एक साथ बातचीत करते स्पॉट किये गए |


Shubman Gill Sara Tendulkar

लेकिन 2023 में अफवाहों का बाजार कुछ और कह रहा है | इस वर्ष शुबमन का नाम सारा तेंदुलकर से जोड़ा जा रहा है | सारा तेंदुलकर मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं | इस वर्ष गिल सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं | यही नहीं , 2023 के आईपीएल के पहले मैच में नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में जब शुबमन फील्डिंग कर रहे थे तब फैंस ने जोर से बोलना शुरू किया – हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो | हालाँकि शुबमन गिल ने अपना संयम बनाये रखा और ऑडियंस की आवाज को नजरंदाज किया |

shubman gill sara tendulkar

अभी तक शुबमन गिल एवं सारा तेंदुलकर एक साथ किसी भी सार्वजनिक स्थल पर देखे नहीं गए हैं |

शुबमन गिल उम्र

शुबमन गिल का जन्म 1999 में हुआ था, इसलिए अप्रैल 2023 में वे 24 वर्ष के हैं |

शुबमन गिल क्रिकेट कैरियर

  • गिल ने 8 साल की उम्र में मोहाली के पी सी ए स्टेडियम में दाखिला लिया |
  • 2014 में पंजाब की अंडर-16 टीम में सेलेक्शन हुआ | इसमें इन्होने 351 रन बनाया |
  • गिल ने अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच 2017 में पंजाब की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेला था |
  • इसमें गिल ने 63 रन बनाये थे |
  • फरवरी 2017 में इंडियन अंडर19 सीरीज के लिए चुना गया
  • गिल को 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में उप-कप्तान बनाया गया |
  • इसमें गिल ने एक शतक की मदद से कुल 372 रन बनाये |
  • इसी शानदार प्रदर्शन के कारण आईपीएल 2018 में कोलकता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीद लिया |
  • 31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला |
  • 26 दिसंबर 2020 को टेस्ट में पदार्पण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया |

शुबमन गिल आईपीएल

  • शुबमन गिल ने 2018 में आईपीएल में जगह बनाई |
  • कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1.8 करोड़ में खरीदा |
  • 2019 से लेकर 2021 तक के. के. आर. ने गिल को रीटेन किया |
  • 2022 में के. के. आर. ने गिल को रिलीज़ कर दिया |
  • 2022 में गिल को गुजरात टाइटन्स फ्रेंचाइजी ने 8 करोड़ में खरीदा |
  • 2023 में गुजरात टाइटन्स ने शुबमन गिल को रीटेन किया |
  • बी सी सी आई की प्लेयर ग्रेडिंग में शुबमान B ग्रेड में आते हैं, जिसके लिए उन्हें 3 करोड़ रुपये प्रति वर्ष मिलते हैं |
Shubman Gill

Shubman Gill Net worth

2018 में कोलकत्ता नाइट राइडर्स से मिली रकम1,80 000 00
2019 में रिटेन करने पर के. के. आर. फ्रेंचाइजी द्वारा मिली रकम1,80 000 00
2020 में रिटेन करने पर के. के. आर. फ्रेंचाइजी द्वारा मिली रकम1,80 000 00
2021 में रिटेन करने पर के. के. आर. फ्रेंचाइजी द्वारा मिली रकम1,80 000 00
2022 में गुजरात टाइटन्स द्वारा मिली रकम8,000, 00 00
2023 में रिटेन करने पर गुजरात टाइटन्स द्वारा मिली रकम8,000, 00 00
2021-22 के लिए BCCI द्वारा C ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट के लिए मिली रकम1,000 00 00
2022-23 के लिए BCCI द्वारा B ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट के लिए मिली रकम3,00 000, 00
ब्रांड एंडोर्समेंट राशि अब तक (प्रति वर्ष 40-50 लाख)4, 50, 000, 00
कुल राशि31, 70, 000, 00
शुबमन गिल Net Worth

शुबमन गिल लाइफ स्टाइल

Shubman gill range rover

शुबमन गिल विलासितापूर्ण जीवन जीते है | चंडीगढ़ में उनका बंगला है | उनके पास महिंद्रा की थार एवं रेंज रोवर जैसी महँगी गाड़ियां हैं |

शुबमन की उपलब्धि में उनके पिताजी का योगदान

शुबमन गिल के पिता कई पीढियों से खेती को जीविकोपार्जन का आधार बनाये थे | इस खानदान में क्रिकेट में जाने की चाह गिल के पिताजी लखविंदर सिंह से हुई | लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वे अपने ख्वाब को मंजिल तक नहीं पहुंचा सके |
लेकिन गिल के पिताजी अपने सपने को शुबमन में तलाशने लगे | लखविंदर सिंह जी के क्रिकेट में प्रयास की वजह से घर में ही कई बैट एवं बॉल मौजूद था |
बचपन में ही शुबमान को उनके पिताजी बरामदे में बैटिंग की प्रैक्टिस करवाते थे |
पिताजी शुबमान के क्रिकेट की प्रतिभा को समझ गए थे और अब वे उन्हें खेतों में भी ले जाने लगे | समय बीतने के साथ पिताजी ने खेतों में ही क्रिकेट पिच का निर्माण करवा दिया | जहाँ शुबमान की उम्र के बड़े बच्चे भी साथ में खेलने लगे |
धीरे-धीरे शुबमान की क्रिकेट प्रतिभा निखरने लगी | अब शुबमन की उम्र के बड़े बच्चे भी उन्हें आउट नहीं कर पाते थे | अब पिताजी शुबमन को और निखारने के लिए उन्हें आउट करने के लिए 50 या 100 रुपये का इनाम रख देते थे | तब भी हफ्ते में एक या दो ही मौका ऐसा आता था जब शुबमन आउट होते थे |

Shubman Gill Sister

शुबमन गिल की दो बहने है | लेकिन बड़ी बहन लाइम लाइट में रहती हैं | बड़ी बहन का नाम शाहनील गिल है | अपने इस्टाग्राम के फोटो को लेकर भी वे काफी चर्चित रहती है | इंस्टाग्राम पर उनके 66 हजार से अधिक फॉलोवर हैं | आप शाहनील के इंस्टाग्राम अकाउंट को इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं |

शुबमन गिल इंस्टाग्राम

शुबमन गिल के इंस्टाग्राम पर 40 लाख से आधी फॉलोवर हैं | आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस लिंक से विजिट कर सकते हैं |

क्या शुबमन गिल अमीर हैं ?

शुबमन गिल के पास 2023 में कुल संपत्ति लगभग 31 करोड़ की है | उनके पास एक बंगला एवं रेंज रोवर जैसी महँगी गाड़ियां हैं |

शुबमन गिल को प्रिंस क्यों कहा जाता है ?

आईपीएल 2022 के फाइनल में शुबमन गिल के छक्के की वजह से गुजरात टाइटन्स चैंपियन बन पायी | शुबमन का जीतने के बाद रिएक्शन वैसा ही था जैसा जीतने के बाद कोहली का था | कोहली तीनो फॉर्मेट में क्रिकेट खेलते हैं , गिल भी तीनो फॉर्मेट में खेलते हैं | विराट कोहली को किंग कहा जाता है | शुबमन गिल के शानदार प्रदर्शन के कारण फैंस उन्हें भारतीय क्रिकेट का प्रिंस बुलाने लगे |

आपको शुभम गिल के बारे में दी गयी यह जानकारी कैसी लगी | कमेंट करके अवश्य बताएं |

आपका

rsadmin

शिवम दुबे पत्नी, आईपीएल, नेट वर्थ

Leave a Comment

error: