निकोलस-पूरण-आईपीएल अनसोल्ड से 16 करोड़ की amazing कहानी

निकोलस-पूरण-आईपीएल अनसोल्ड से 16 करोड़; निकोलस पूरण बारबेडियन खिलाडी हैं | 2018 के आईपीएल में बेस प्राइस 50 लाख होने की वजह से वे नहीं बिक पाए, जबकि 2017 में 30 लाख में बिके थे | व्यक्ति का प्रदर्शन ही सब कुछ होता है | एक कहावत है, जो दिखता है वो बिकता है | कुछ ऐसा ही आईपीएल में निकोलस पूरण के साथ भी हुआ |

निकोलस पूरन

निकोलस पूरण का 2017 में प्रदर्शन

2017 में निकोलस का प्रदर्शन T 20 मैचों में अच्छा नहीं रहा | इस वर्ष पूरण ने कुल 17 मैच खेले और सभी में आउट हो गए | ऐसा उनके T 20 कैरियर में मात्र एक साल था, जब वे सभी मैचों में आउट हुए | इस वर्ष उन्होंने 205 गेंदों में मात्र 262 रन बना पाए | शायद यही कारण है की 27 एवं 28 जनवरी 2018 को बैंगलोर में हुए ऑक्शन में बेस प्राइस अधिक होने से वे अनसोल्ड रहे |

लेकिन पूरण ने हिम्मत नहीं हारी अपने किस्मत को कोसने के बजाय उन्होंने अपने प्रदर्शन को सुधारना बेहतर समझा, जिसका नतीजा आने वाले मैचों में दिखाई देने लगा | निकोलस ने अपना प्रदर्शन बेहतर किया

अक्टूबर 2018 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में वे सिल्हट सिक्सर टीम में थे, और टूर्नामेंट में 379 रन बनाये |

नवंबर 2018 में निकोलस T-20 की वेस्टइंडीज टीम में शामिल थे, जिसका टूर भारत में था | तीसरे मैच में निकोलस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 बॉल्स में 53 रन बनाये | यह उनके T-20 अंतर्राष्ट्रीय कैरियर का पहला अर्ध शतक था |
निकोलस पूरण के इन्ही प्रदर्शन को देखते हुए 2019 आईपीएल के लिए दिसंबर 2018 में हुए ऑक्शन में किंग्स XI पंजाब ने उन्हें 4.2 करोड़ में खरीदा |

आप पढ़ रहे हैं : निकोलस-पूरण-आईपीएल अनसोल्ड से 16 करोड़ की कहानी

2019 के आईपीएल में पूरण का प्रदर्शन

2019 में पूरण ने 7 मैच खेले थे जिसमे उन्होंने 168 रन बनाये | लेकिन इस सीजन में वे एक भी अर्ध शतक नहीं लगा पाए | उनका सबसे अधिक स्कोर 40 रनों का रहा है |

2020 के आईपीएल में पूरण का प्रदर्शन

इस आईपीएल में पूरण ने कुल 14 मैच खेले इसमें उन्होंने कुल 353 रन बनाये | इसमें उन्होंने दो अर्ध शतक भी लगाया उनका इस सीजन का सबसे अधिक स्कोर 77 रनों का रहा |

2021 के आईपीएल में पूरण का प्रदर्शन

इस आईपीएल पूरण का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा | कुल खेले गए 12 मैचों में पूरण मात्र 85 रन बना पाए उनका सबसे अधिक स्कोर 32 रनों का रहा |

2022 के आईपीएल में पूरण का प्रदर्शन

2022 के आईपीएल में पूरण का प्रदर्शन शानदार रहा | दल खेल गए 14 मैचों में पूरण ने 2 अर्ध शतक की मदद से 306 रन बनाये | इस सीजन में पूरण का अधिकतम स्कोर 64 रनों का रहा है |

2022 के प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ सुपर जायंट की फ्रैंचाइज़ी ने निकोलस पूरण को 2023 आईपीएल के लिए 16 करोड़ में खरीदा |

निकोलस-पूरण-आईपीएल अनसोल्ड से 16 करोड़

निकोलस पूरन का आईपीएल में दूसरा सबसे तेज अर्ध शतक

2023 का आईपीएल अभी चल रहा है | 10 अप्रैल 2023 को पूरण ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मैच में अर्ध शतक लगाकर यह साबित कर दिया कि 16 करोड़ में उन्हें खरीदकर लखनऊ सुपर जायंट ने कोई गलती नहीं की |
अब तक के 2023 के आईपीएल का यह सबसे तेज अर्ध शतक है, जबकि पूरे आईपीएल का यह दूसरा सबसे तेज अर्ध शतक है |

निकोलस पूरन से पहले जिन लोगों ने तेज अर्ध शतक बनाये, उनके विवरण निम्न हैं :

के एल राहुलKXIP की तरफ से खेलते हुए 8 अप्रैल 2018 को DC के खिलाफ 14 बॉल्स में अर्ध शतक पूरा किया |
Pat Cummins6 अप्रैल 2022 को KKR की तरफ से खेलते हुए MI के खिलाफ 14 गेंदों में अर्ध शतक लगाया |
युसूफ पठान 24 मई 2014 को KKR की तरफ से खेलते हुए SRH के खिलाफ 15 गेंदों में अर्ध शतक लगाया |
Sunil Naraine 07 मई 2017 को KKR की तरफ से खेलते हुए RCB के खिलाफ 15 गेंदों में अर्ध शतक लगाया |
निकोलस पूरन10 अप्रैल 2023 को LSG की तरफ से खेलते हुए RCB के खिलाफ 15 गेंदों में अर्ध शतक लगाया |
निकोलस पूरन दूसरा सबसे तेज अर्ध शतक

FAQ : निकोलस-पूरण-आईपीएल अनसोल्ड से 16 करोड़

किस खिलाडी ने 10 अप्रैल 2023 को आईपीएल में दूसरा सबसे तेज अर्ध शतक बनाया ?

बारबेडियन खिलाडी निकोलस पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट की तरफ से खेलते हुए 15 गेंदों में अर्ध शतक पूरा किया |

कौन सा आईपीएल खिलाडी 2023 में 16 करोड़ में बिका जबकि 2018 में अनसोल्ड रहा ?

निकोलस पूरण

निकोलस पूरण की जीवनी

आईपीएल खिलाडी Rinku Singh

Leave a Comment

error: