Rinku Singh| रिंकू सिंह जीवनी, पहले की आर्थिक तंगी, नेट वर्थ, आईपीएल 2023, BCCI से निलंबन

Rinku Singh; रिंकू सिंह विश्व के उन गिने चुने खिलाडियों में से हैं जिनके सामने अधिक रन एवं कम बॉल मानसिक दबाव नहीं बना पाता | उनके जीवन की दयनीय आर्थिक तंगी जब उनके हौसले को नहीं तोड़ पायी तो कुछ रनों का बोझ उनके लिए मायने नहीं रखता |
इस ब्लॉग पोस्ट में हम क्रिकेटर रिंकू सिंह के आईपीएल करियर, BCCI से निलंबन, वाइफ, गर्ल फ्रेंड, पिताजी, भाई, बहन, पहले की आर्थिक तंगी, नेट वर्थ आदि के बारे में पढ़ेंगे |

Rinku Singh (1)

Rinku Singh

नाम रिंकू सिंह
जन्म तिथि12 अक्टूबर 1997
जन्म स्थानअलीगढ़, यू पी
हाइट 5 फीट 5 इंच
उम्रअप्रैल 2023 में 25 वर्ष
पिता का नामखानचन्द सिंह
माता वीना देवी
बहन नेहा सिंह
धर्म हिन्दू
जाति दलित
शिक्षा 8 वीं पास
9 वीं पास नहीं कर पाए
पेशा क्रिकेट
भूमिका बैट्समैन
स्टाइलबाएं हाथ के बैट्समैन
आईपीएल में पदार्पण 2017
वर्तमान आईपीएल टीमकोलकाता नाइट राइडर्स
नेट वर्थ4 करोड़ 50 लाख
Rinku Singh Jeevani

Rinku Singh क्रिकेट कैरियर

  • 31 मार्च 2014 को रिंकू सिंह ने T 20 मैच में पदार्पण किया इसमें उन्होंने UP की तरफ से खेला था |
  • पहला फर्स्ट क्लास मैच 5 नवम्बर 2016 को UP की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेला था |
  • 2018 के विजय हज़ारे ट्रॉफी में रिंकू सिंह ने ४४ गेंदों पर ९१ रनों का योगदान UP टीम के लिए दिया |
  • 2018-19 के रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने के लिए उन्हें अवार्ड भी मिला है |
  • 2022 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 बालों में 42 रन बनाकर अपना पहला मैन ऑफ़ अवार्ड प्राप्त किया |

Rinku Singh आईपीएल

  • 2017 आईपीएल के लिए रिंकू सिंह को किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने 10 लाख में खरीदा |
  • इसमें रिंकू को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला |
  • 2018 आईपीएल के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख में खरीदा |
  • लेकिन दुर्भाग्य से इस आईपीएल में भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला |
  • 2018 से 2023 तक रिंकू सिंह को के. के. आर. ने खरीदा |
  • 2022 में लखनऊ सुपर जायंट रिंकू सिंह को खरीदना चाहती थी, लेकिन पचास लाख से अधिक की बोली नहीं लगायी |
  • तब कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख में खरीदा |
  • 2022 में लखनऊ सुपर जायंट के खिलाफ हुए मैच में टीम को 174 रन चेज करना था |
  • रिंकू सिंह ने 15 गेंदों में 40 रन बनाये |
  • टीम को वे जीता तो नहीं सके, लेकिन उनके योगदान की वजह से हारने के रनों के अंतर को बहुत कम कर दिया |
  • टीम 172 रन बना सकी, और जीतने से मात्र तीन रन पीछे रह गयी |

रिंकू सिंह यादगार प्रदर्शन पाँच छक्के| Rinku Singh


कम बॉल में अधिक रन, रिंकू सिंह पर दबाव नहीं डाल पाता | इसका उदहारण 9 अप्रैल 2023 का नरेंद्र मोदी स्टेडियम का आईपीएल मैच है | रिकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में थे | गुजरात टाइटन्स की टीम ने जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य रखा |
रिंकू सिंह बैटिंग कर रहे थे | अंतिम ओवर में अर्थात 6 बालों में जीत के लिए 29 रनों की आवश्यकता थी | यशपाल दयाल बोलिंग कर रहे थे | एक रन के बाद रिंकू सिंह स्ट्राइक पर पहुंचे | अब 5 बॉल्स में 28 रनों की आवश्यकता थी | मैच पूरी तरह एक तरफा था | गुजरात टाइटन्स की जीत तय थी | कोलकता नाइट राइडर्स के खेमे में निराशा थी |
लेकिन रिंकू सिंह ने वो कर दिखाया जिसका यकीन आँखों देखने वालों को भी नहीं हो रहा था | रिंकू सिंह अगले पाँच बॉल में लगातार 5 छक्के लगाए | और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी |

लगातार पांच छक्का मारने के बाद देखे कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैसे रिंकू सिंह को हाथों हाथ लिया

रिंकू सिंह का BCCI से निलंबन

रिंकू सिंह BCCI में रजिस्टर्ड क्रिकेटर हैं | और नियमों के अनुसार कोई भी रजिस्टर्ड खिलाड़ी बिना BCCI की अनुमति के देश के बाहर क्रिकेट नहीं खेल सकता | रिंकू सिंह ने 2019 में अबु धाबी में हुए रमदान टी 20 टूर्नामेंट में बिना BCCI की अनुमति के डेक्कन गलदिअटर्स की तरफ से खेला |
इसलिए BCCI ने 1 जून 2019 से तत्काल प्रभाव से रिंकू सिंह को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था |
वास्तव में रिंकू सिंह बहुत पढ़े लिखे नहीं हैं और उनको नियमों की जानकारी नहीं थी |
नियमों की जानकारी न होने की वजह से वे कई बार घरेलु मैच में भी खेलने से चूँक गए हैं |

Rinku Singh Wife/GF

रिंकू सिंह अभी तक अविवाहित हैं | वे अपने क्रिकेट पर अधिक फोकस करते हैं | अभी तक उनकी गर्ल फ्रेंड या डेटिंग के बारे में कोई पब्लिक जानकारी नहीं है | वे परंपरागत परिवार से ताल्लुक रखते हैं ; और अधिक संभावना है की वे arrange marriage करेंगे |

Rinku Singh Net Worth

2017 में किंग्स XI पंजाब से मिली रकम10 लाख
2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली रकम80 लाख
2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली रकम80 लाख
2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली रकम80 लाख
2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली रकम80 लाख
2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली रकम55 लाख
2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली रकम55 लाख
नेट वर्थ 20234 करोड़ 50 लाख
Rinku Singh Net Worth

रिंकू सिंह की जीवनी| Rinku Singh biography

Rinku Singh

क्रिकेटर रिंकू सिंह 4 भाई 1 बहन हैं | उनके पिताजी रसोई गैस का सिलेंडर डिलीवरी करते थे|
रिंकू सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय थी | उनका एक भाई ऑटो रिक्शा चलता था तो दूसरा कोचिंग सेण्टर में काम करता था | परिवार का जीविकोपार्जन बहुत मुश्किल से चल पता था |
रिंकू सिंह पढ़ने में अच्छे नहीं थे और न ही उनका मन पढ़ाई में लगता था |
जब पिताजी उनको स्कूल भेजते थे तब वे लेक्चर छोड़कर क्रिकेट खेलने चले जाते थे | इसके लिए पिताजी ने उन्हें बहुत समझाया और कई बार उनकी पिटाई भी की| लेकिन रिंकू सिंह का दिल क्रिकेट के अलावां और कहीं नहीं लगा |
लेकिन आर्थिक परिस्थितियां ऐसी थी कि उनके पास बॉल खरीदने तक के पैसे नहीं थे | वे बहुत मानसिक निराशा से गुजरने लगे | ऐसे में रिंकू सिंह ने अपने भाई की मदद से कोचिंग में नौकरी करनी चाही; अधिक पढ़े लिखे नहीं होने के कारण रिंकू सिंह को केवल झाड़ू पोंछा की नौकरी मिल पायी | उन्होंने नौकरी नहीं किया और पूरे समर्पण के साथ क्रिकेट में और अधिक समय देने लगे |
इन विषम परिस्थितियों में रिंकू सिंह की मदद उनके एक मित्र ने आर्थिक रूप में की और उनके कोच मसूद अमीन ने मुफ्त में कोचिंग देकर की | आईपीएल से पैसा मिलने के बाद रिंकू सिंह ने अपने इस कोच को स्कूटी गिफ्ट दिया था |

रिंकू सिंह के जीवन में आशा की पहली किरण

यूँ तो रिंकू सिंह की परिस्थितियां विपरीत थी | लेकिन उन्हें इस बात का इल्म अवश्य था की यदि कोई उनकी तकदीर को बदल सकता है तो वह है क्रिकेट |
पिताजी उनके क्रिकेट खेलने से खफा थे क्योंकि उनको लगता था कि बेटा पढ़-लिख कर आय का कुछ साधन प्राप्त करेगा, क्रिकेट खेलने से उसे कुछ हासिल नहीं होगा |
पिताजी ने रिंकू सिंह को बहुत समझाया और दंड भी दिया | लेकिन जैसा कि पश्चिमी विचारक सात्र कहते हैं कि मनुष्य स्वतंत्र होने के लिए अभिशप्त हैं | रिंकू सिंह ने पिताजी की एक न सुनी और क्रिकेट की तरफ रुझान जारी रखा |

लेकिन गरीबी रिंकू सिंह के आगे बढ़ने में घोड़े के लगाम की तरह रोके हुए थी | इसी बीच दिल्ली में हुए एक टूर्नामेंट में रिंकू सिंह को मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड मिला | अवार्ड में उन्हें एक मोटरसाइकिल मिली, जिसे उन्होंने अपने नाराज पिताजी को गिफ्ट कर दिया |
पिताजी को खुशी और आश्चर्य दोनों हुआ कि क्या क्रिकेट से आय भी हो सकती है | पिताजी ने यह अनुभव अवश्य किया होगा कि जिस मोटरसाइकिल को खरीदने का हमें ख्वाब भी देखने का सामर्थ्य नहीं है उसे हमारे बेटे ने क्रिकेट में जीतकर लाया |

इसके बाद से पिताजी रिंकू सिंह से खुश रहते थे अब वे भी रिंकू सिंह के खेल एवं हुनर को प्रोत्साहित करने लगे | यह पल रिंकू सिंह के जीवन में मानसिक रूप से गेम चेंजिंग बना |

FAQ on Rinku Singh

रिंकू सिंह प्रसिद्ध क्यों हैं ?

रिंकू सिंह एक उभरते हुए क्रिकेटर हैं | मैच जिताने वाले के रूप में जाने जाते हैं | 9 अप्रैल 2023 को अंतिम ओवर की अंतिम पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जिताने के कारण अधिक प्रसिद्धी पायी |

रिंकू सिंह ने कितना कमाया ?

रिंकू सिंह की सबसे अधिक आय आईपीएल से होती है | 2023 तक आईपीएल से उन्हें कुल चार करोड़ पचास लाख रुपये प्राप्त हुए |

शुबमन गिल : उम्र, पिता, बहन, आईपीएल टीम, नेट वर्थ

Leave a Comment

error: