RR vs PBKS 5 april ka IPL match Highlight
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया |
पंजाब किंग्स की बैटिंग
पंजाब किंग्स की तरफ से शिखर धवन बैटिंग के लिए आते हैं | दूसरे छोर पर प्रभसिमरन सिंह हैं| सिमरन सिंह ने बहुत ही धमाकेदार पारी का आगाज किया और 28 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया|

- कप्तान शिखर एवं प्रमु दोनों क्रीज पर धुआंधार पारी खेल रहे थे| और 9 ओवर तक दोनों ओपनर बल्लेबाज क्रीज पर डटे रहे|
- 9.3 रे ओवर में प्रभसिमरन सिंह कैच आउट हो गए, लेकिन उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए बेहतरीन पारी खेली और 34 बॉल में 60 रन बनाए|
- नए बैट्समैन भानुका राजपक्षे आते हैं इधर शिखर धवन भी 24 बॉल पर 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे रहे |
- लेकिन जैसे ही शिखर धवन ने बाल तेजी से हिट किया वह जाकर सीधे भानुका के हाथ में लगती है| भानुका चोटिल हो जाते हैं और बिना पारी पूरा किए पवेलियन लौट जाते हैं| अब बैटिंग करने के लिए जितेश शर्मा आते हैं; जितेश ने जमने में समय नहीं लिया और आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे| इसी बीच कप्तान शिखर धवन ने 36 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया|
- जितेश शर्मा अच्छी पारी खेल रहे थे, लेकिन इसी बीच उन्होंने बाल को ऊपर की तरफ हिट किया और पराग ने कैच ले लिया| जितेश T20 की लाइन में अपनी पारी खेली और 16 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया|
- नए बैट्समैन सिकंदर रजा आते हैं| कप्तान धवन अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं; लेकिन रजा उनका साथ नहीं दे पाए और अश्विन ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया| रजा ने 1 बॉल पर 1 रन बनाए|
- 17 में ओवर में बैट्समैन शाहरुख खान आते हैं| शाहरुख खान शिखर धवन को अच्छा कंपलीमेंट कर रहे थे कि बटलर ने उनका कैच पकड़ लिया शाहरुख खान आउट हो गए| शाहरुख खान ने 10 बॉल में 11 रन बनाए|
- नए बैट्समैन सैम करन आते हैं| अब केवल दो बाल बाकी है| दो बाल में करन ने 1 रन बनाए एवं नॉटआउट रहे| कप्तान शिखर धवन ने एक बेहतरीन पारी खेली और 56 गेंदों में 86 रनों का टीम के लिए योगदान दिया| पंजाब की टीम 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 197 रन बनाए|
राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग
- पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 198 रनों का लक्ष्य रखा| इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आर अश्विन एवं यशस्वी जायसवाल बैटिंग के लिए आते हैं|
- लेफ्ट हैंड बैट्समैन यशस्वी ने पहले ही गेंद में करन की बॉल पर छक्का मारकर राजस्थान रॉयल्स का खाता खोला| यशस्वी अति आक्रामक रुख अपनाए थे, जिसके कारण जल्द ही कैच आउट हो गए; उन्होंने 8 बॉल पर 11 रन बनाया|
- जॉस बटलर बैटिंग के लिए आते हैं| बटलर ने बॉल को ऊपर की तरफ हिट किया और पूरी संभावना कैच आउट की थी, लेकिन कैच छूट गया और बटलर को एक जीवनदान मिला|
आप पढ़ रहे हैं – RR vs PBKS 5 april ka IPL match Highlight
- दूसरे छोर पर आर अश्विन थे| 3 बॉल पर वे कोई रन नहीं बना पाए और चौथी बाल को हवा में उछाल दिया| कप्तान शिखर धवन ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की| इस तरह अश्विन टीम के लिए एक भी रन नहीं बना पाए|
- अब कप्तान संजू सैमसन आते हैं और दूसरी ही गेंद पर सिक्स मारते हैं| 5 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अर्धशतक पूरा किया|
- बटलर दुर्भाग्यशाली रहे| एक बाल उनके बल्ले से लगने के बाद जूते में लगकर हवा में उछल गई और एलिस ने कैच पकड़ लिया| बटलर ने 11 बॉल में 19 रनों का टीम के लिए योगदान दिया|

- अब देवदत्त पडिक्कल बैटिंग के लिए आते हैं| बटलर के जाने के बाद अब कप्तान संजू सैमसन ही राजस्थान रॉयल्स के लिए उम्मीद की किरण है; लेकिन एलिस के गेंद पर वह भी बाउंड्री के पास कैच आउट हो गए| कप्तान ने 25 गेंद पर 42 रन बनाए|
- नए बैट्समैन रियान पराग आते हैं| 14 वें ओवर में पराग कैच आउट हो गए उन्होंने 11 बॉल में 20 रनों का टीम के लिए योगदान दिया|
- अब बैटमैन के लिए सिमरन हेटमायर आते हैं| दूसरे छोर पर उनका साथ देने के लिए पडिक्कल मौजूद हैं| 15वें ओवर में पडिक्कल, एलिस द्वारा क्लीन बोल्ड कर दिए गए| पडिक्कल टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए और 26 बॉल में 21 रन बनाकर आउट हो गए|
- अब बैटिंग के लिए ध्रुव जुरेल आते हैं| ध्रुव एवं हिटमायर राजस्थान रॉयल्स की पारी को आगे बढ़ा रहे थे| 18 वें ओवर में अब 13 गेंद पर 40 रनों की आवश्यकता है| एक गेंद पर 3 से भी अधिक रन बनाने का औसत है| अब देखना यह है कि क्या राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुश्किल लग रहे लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएगी|
- 18 वें ओवर में जुरेल ने लगातार 2 छक्का मारा| 19वें ओवर में हिटमायर द्वारा ऊपर की तरफ हिट किए गए बाल में सौभाग्य से कैच छूट गया, अब यह पंजाब के लिए हार का कारण भी बन सकता है|
- 19 ओवर समाप्त हो चुका है| अब राजस्थान रॉयल्स को जीतने के लिए 6 बॉल पर 16 रनों की आवश्यकता है|
- 20वें ओवर में राजस्थान रॉयल के सेट बैटमैन जुरेल एवं हिटमायर मौजूद है| यह राजस्थान रॉयल्स एवं पंजाब किंग्स दोनों के लिए बहुत ही संवेदनशील स्थिति है| मैच का पासा किसी भी समय किसी भी तरफ पलट सकता है| 20वें ओवर की दो गेंद पर राजस्थान रॉयल्स केवल 3 रन बना सकी|
- अब जीत के लिए 4 बॉल पर 13 रन बनाने हैं| लक्ष्य मुश्किल लग रहा है| इसी बीच स्ट्राइक पर जाने के चक्कर में हिटमायर रन आउट हो गए| हिटमायर ने 18 गेंद पर 35 रन बनाए|

- हिट मायर के रन आउट होते ही पंजाब किंग्स के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई| पंजाब किंग्स फ्रेंचाईजी की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने कुछ इस तरह से खुशी का इजहार किया|

- अब बैटिंग के लिए जेसन होल्डर आते हैं| इस समय राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 3 बॉल पर 12 रन बनाने हैं| चौथे बाल पर वह 1 रन एवं पांचवी वालों पर भी 1 ही रन बना पायी| आखिरी बॉल पर जुरेल ने चौका जरूर मारा, लेकिन यह राजस्थान रॉयल्स को जिताने के लिए पर्याप्त नहीं था| राजस्थान रॉयल्स की टीम 5 रनों से हार गई|
राजस्थान रॉयल्स पर ५ रनों की जीत के बाद पंजाब किंग्स का खेमा Video
That's that from Match 8. @PunjabKingsIPL win their second game on the trot as they beat #RR by 5 runs.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2023
Scorecard – https://t.co/Cmk3rElYKu #TATAIPL #RRvPBKS #IPL2023 pic.twitter.com/R9j1jFpt5C
आपको यह ब्लॉग पोस्ट कैसा लगा कमेंट करके अवश्य बताएं,
आपका
rsadmin