GK questions in Hindi| GK Set-1

इस आर्टिकल में GK से सम्बन्धित प्रश्नोत्तर एवं उसकी व्याख्या प्रस्तुत कर रहा हूँ | यह उन competitors के लिए और अधिक महत्तवपूर्ण है, जिनकी तैयारी पूरी तरह नहीं हो पायी है, एवं परीक्षा नजदीक है | जिन कॉम्पिटिटर्स की पर्याप्त तैयारी हो चुकी है, उनके लिए यह एक तरफ revision का कार्य करेगा; तो दूसरी तरफ कुछ नवीन जानकारियाँ भी प्रदान करेगा | इस तरह एक competitor परीक्षा में अपना स्थान सुरक्षित कर लेता है |

Q.1 – 

निम्नलिखित में से किसने कुतुबमीनार के निर्माण में योगदान नहीं दिया?

(A) कुतुबुद्दीन ऐबक

(B) इल्तुतमिश

(C) अलाउद्दीन खिलजी 

(D) फिरोजशाह तुगलक

Ans. (C) अलाउद्दीन खिलजी 

लेकिन इसे पूरा करवाने का श्रेय ऐबक के दामाद इल्तुतमिश को है | इसका निर्माण ऐबक ने सूफी संत कुतुबुद्दीन बख्तियार की स्मृति में करवाया था | इल्तुतमिश ने कुतुबमीनार को चार मंजिला तक बनवाया था; लेकिन फिरोजशाह  तुगलक के शासनकाल में बिजली गिरने से चौथी मंजिल नष्ट हो गयी | तब फिरोजशाह  तुगलक ने दो मंजिलों का निर्माण करवाया| जिससे यह पांच मंजिला हो गयी है | वर्त्तमान में इसकी ऊंचाई 72. 5 मीटर है, तथा 379 सीढ़ियां हैं | इसका प्रवेश द्वारा शेर शाह शूरी ने बनवाया था |

यह पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है | इस मीनार को  UNESCO द्वारा विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया गया है | दिल्ली के मेहरौली नामक स्थान पर स्थित इस मीनार को देखने के लिए प्रवेश शुल्क लगता है | भारतीयों के लिए 30 रुपये तथा विदेशियों के लिए 500 रुपये Entry Fees है | 15 वर्ष से नीचे के बच्चों के लिए यह निःशुल्क है |

अलाउद्दीन खिलजी का कुतुबमीनार के निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा है |

Q.2 –

सर्वप्रथम किस विद्वान ने यह सिद्ध किया कि पृथ्वी गोल है ?

(A) अरस्तू  

(B) पाइथागोरस 

(C) हिकेटियस

(D) पोसीडोनियस

Ans. (A) अरस्तू  

लेकिन इसके लिए वे कोई प्रामाणिक आधार नहीं प्रस्तुत कर पाए | अरस्तू प्रथम विद्वान थे जिन्होंने पृथ्वी के गोल होने के लिए  तर्क प्रस्तुत किया |

अरस्तू  ने निम्न आधार प्रस्तुत किये-

  1. चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी चंद्रमा पर एक गोल छाया (shadow) डालती है |

2. अलग-अलग अक्षांशों पर अलग-अलग नक्षत्र दिखाई देते हैं |

3. जब नाँव  क्षितिज के परे से गुजरती  हैं, तो जहाज का सबसे पहले पतवार (hull) गायब हो जाता हैं|

Q.3 –

  भारतीय संविधान के निर्माण के समय सांविधिक सलाहकार कौन थे ?

(A) बी. आर. अम्बेडकर 

(B) डॉ राजेंद्र प्रसाद 

(C) के. एम. मुंशी

(D) बी. एन.  राव  

Ans. (D) बी. एन.  राव  

Q.4 –

मानव ने सर्वप्रथम किस अनाज का प्रयोग किया था ?

(A) बाजरा

(B) जौ

(C) चावल

(D) गेहूं

Ans. (B) जौ

Q.5 –

निम्नलिखित में से कौन गुप्तकालीन स्वर्ण मुद्रा है |

(A) पण

(B) रूपक

(C) दीनार

(D) निष्क

Ans. (C) दीनार

Q.6 – 

जब भारत स्वतंत्र हुआ, उस समय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे ?

(A) सरदार पटेल 

(B) महात्मा गाँधी

(C) मोतीलाल नेहरू

(D) जे. बी. कृपलानी

Ans. (D) जे. बी. कृपलानी

Q.7 –

निम्नलिखित में से कौन सा रंग इंद्रधनुष के मध्य में दिखाई देता है ?

(A) हरा

(B) पीला

(C) लाल

(D) नीला

Ans. (A) हरा

रंगों का क्रम इस प्रकार है – बैगनी (Violet), जामुनी (Indigo), नीला (Blue), हरा (Green), पीला (Yellow), नारंगी (Orange), लाल (Red)

स्पष्ट है कि हरा रंग मध्य में है|

Q.8-

भारतीय संविधान में वर्णित मूलाधिकार को किस देश से लिया गया है ?

(A) कनाडा

(B) संयुक्त राज्य अमेरिका

(C) जर्मनी 

(D) फ्रांस

Ans. (B) संयुक्त राज्य अमेरिका

Q.9 –

भारत का शेक्सपियर किसे कहा गया है ?

(A) तुलसीदास

(B) कालिदास

(C) बाणभट्ट

(D) कबीर

Ans. (B) कालिदास

वे चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के शासनकाल में नौ रत्नो में एक थे | उन्होंने बहुत से नाटक एवं कविताओं का लेखन किया है | उन्होंने दो महाकाव्यों की भी रचना की –

 (1) रघुवंशम्  (2) कुमारसम्भवम्  

रघुवंशम् में रघु कुल के राजाओं का वर्णन है | जिसमे रघु, दशरथ एवं राम भी शामिल हैं | जबकि कुमारसम्भवम्  में शिव एवं पार्वती की प्रेम कहानी का वर्णन है |

Q.10 –

शिक्षा का अधिकार सम्मिलित है?

(A) अनुच्छेद 14

(B) अनुच्छेद 19

(C) अनुच्छेद 21

(D) अनुच्छेद 21-A

Ans. (D) अनुच्छेद 21-A 

लेकिन इस अनुच्छेद द्वारा कोई भी बालक शिक्षा पाने का दावा नहीं कर सकता |

लेकिन 86 वें संविधान संसोधन द्वारा 2002 में इसे मूलाधिकार बना दिया गया है, और अनुच्छेद 21-A  को जोड़कर मूलाधिकार में शामिल कर लिया गया |

यह प्रावधान इस प्रकार है – “राज्य 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को इस तरह से मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करेगा जैसा कि राज्य कानून द्वारा निर्धारित करे।”

अगस्त, 2009 में भारत सरकार द्वारा ‘बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार-अधिनियम’ Right of Children to Free and Compulsory Education-RTE Act पारित किया गया |

इसे 1 अप्रैल 2010 से लागू कर दिया गया |  इस कानून के लागू होते ही भारत उन 135 देशों में शामिल हो गया जहाँ बालकों को शिक्षा प्राप्त करने का मौलिक अधिकार प्राप्त है |

प्रत्येक सरकारी विद्यालय 6-14 वर्ष में बच्चों से कोई भी फीस नहीं ले सकता | अब बच्चों की शिक्षा पूरी तरह मुफ्त है |

Practice Set- 1 ; Test Yourself

Q. 11-  

विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) मनाया जाता है ?

(A) 16 अक्टूबर

(B) 21 मार्च

(C) 16 सितम्बर

(D) 23 अक्टूबर

Ans. (A) 16 अक्टूबर

FAO (खाद्य एवं कृषि संगठन) की स्थापना  16 अक्टूबर 1945 को हुई थी | FAO के 1979 में हुए 20वें सम्मलेन में इस दिवस को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया| तब से लेकर अब तक इस दिवस को मनाया जाता है | 1981 से यह तय किया गया कि हर वर्ष एक अलग थीम के साथ इस दिवस को मनाया जाएगा| 2022 में विश्व खाद्य दिवस का थीम था –  किसी को भी पीछे न छोड़े  ‘Leave No One Behind’|

Q.12 –

गुरु नानक का जन्म कहाँ हुआ था ?

(A) पटना

(B) बिहार 

(C) तलवण्डी

(D) फिरोजपुर

Ans. (C) तलवण्डी

जो रवि नदी के किनारे स्थित है | उस समय यह दिल्ली सल्तनत का हिस्सा था | लेकिन अब पाकिस्तान का हिस्सा है|इस समय यह स्थान ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है |  यह पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में स्थित है |

Q.13 –

संविधान दिवस कब मनाया जाता है ?

(A) 26 नवंबर

(B) 26 दिसंबर

(C) 26 जून

(D) 26 जुलाई

Ans. (A) 26 नवंबर

संविधान की प्रस्तावना का अंतिम लाइन है – आज 26 नवंबर 1949 ई० को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है | तब से इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है |

लेकिन 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया |

Q.14 –

निम्नलिखित में से कौन सी जल धरा दक्षिणी गोलार्ध में बहती है ?

(A) फ्लोरिडा धारा  

(B) केनारी धारा 

(C) हम्बोल्ट धारा 

(D) अलास्का धारा

Ans. (C) हम्बोल्ट धारा 

यह धारा बहुत गहरे पानी में उत्पन्न होती है, इसलिए यह अपने साथ पोषक तत्वों को ले आती है, जिससे गैलापागोस द्वीप समूह में समृद्ध जैव विविधता वाला क्षेत्र बनता है | यह धारा अंटार्टिका से उत्तर की तरफ बहती है, जो दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट के सहारे बहती है |

Q.15 –

दाराशिकोह ने किस शीर्षक के अंतर्गत उपनिषदों का फारसी में अनुवाद किया था ?

(A) किताब-उल-हिन्द 

(B) अल-फिहरिश्त

(C) सिर्र-ए-अकबर 

(D) किताब-अल-बयाँ

Ans. (C) सिर्र-ए-अकबर

Q.16 –

प्रेस काउन्सिल ऑफ़ इंडिया का अध्यक्ष कौन होता है ?

(A) भारत का उपराष्ट्रपति

(B) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्री 

(C) भारत के सर्वोच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त न्यायाधीश 

(D) एक वरिष्ठ सिविल सेवा अधिकारी

Ans.  (C) भारत के सर्वोच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त न्यायाधीश 

इसकी स्थापना 1966 में किया गया| इसमें चेयरमैन सहित कुल 28 सदस्य होते हैं | सभी सदस्यों एवं अध्यक्ष की नियुक्ति 3 वर्ष के लिए होती है | इसका अध्यक्ष (chairman) सुप्रीम कोर्ट का रिटायर्ड न्यायाधीश होता है |

जून 2022 में श्रीमती जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है |

Q.17 –

किस युद्ध को जितने के बाद बाबर ने खजाने को अमीरों, सगे-सम्बन्धियों आदि के लिए खोल दिया, उनकी इस उदारता के लिए उन्हें ‘कलन्दर’ की उपाधि दी गयी?

(A) घाघरा का युद्ध (1529)

(B) चंदेरी का युद्ध  (1528)

(C) खानवा का युद्ध (1527)

(D) पानीपत का प्रथम युद्ध (1526)

Ans. (D) पानीपत का प्रथम युद्ध

बाबर ने काबुल के प्रत्येक निवासी को एक चाँदी का सिक्का भेंट किया था | इसी उदारता के कारण उन्हें कलंदर कहा गया |

इसी जीत के बाद प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा बाबर के पास आ गया | उसने इसे हुमायूँ को दे दिया |

ऐसी मान्यता है कि यह कोहिनूर हीरा यदि किसी पुरुष के पास रहता है तो उसके साथ अनिष्ट होता है, जबकि जब स्त्री के पास रहता है तब बहुत ही संमृद्धि की प्राप्त होती है | हुमायूँ भी शायद इसी हीरे के अनिष्ट के कारण कई लड़ाईया हार गया |

एक समय हुमायूँ इतना बीमार था कि उसके बचने की कोई उम्मीद नहीं थी | तब बाबर ने अल्लाह से प्रार्थना की कि उसके बेटे की सभी बीमारी उसमे आ जाए | इसके बाद बाबर बीमार पड़ने लगा और 48 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गयी |

Q.18 –  

स्पर्श करने पर छुई मुई पौधे की पत्तियां मुरझा जाती हैं क्योंकि –

(A) पर्ण ऊतक घायल हो जाते हैं 

(B) पर्णधार का स्फीति दाब काम हो जाता है

(C) पत्तियाँ बहुत कोमल होती हैं 

(D) पौधों में तंत्रिका तंत्र होता है

Ans. (B) पर्णधार का स्फीति दाब काम हो जाता है

छुई मुई की पत्तियाँ स्पर्ष के प्रति अति संवेदनशील होती हैं |

इसकी पत्तियों में पोटाशियम सहित अनेक रसायन पाए जाते हैं, जैसे ही कोई इसको छूता है तो इसकी सूचना तुरंत तने तक पहुंचती है एवं तने का दाब कम हो जाता है ; किन्तु पत्तियों का दाब वही बना रहता है, जिससे पत्तियाँ लटक जाती हैं |

Q.19 –

रासायनिक रूप से सिन्दूर है ?

(A) कैल्सियम कार्बोनेट 

(B) पोटाशियम नाइट्रेट

(C) मरक्यूरिक सल्फाइड 

  (D) पोटैशियम सल्फाइड

सिन्दूर का प्राकृतिक रूप सिंगरिफ (cinnabar) है एवं इसका रासायनिक नाम मरक्यूरिक सल्फाइड  (Hgs) है|  मर्करी की उपस्थिति के कारण ही सिन्दूर जहर होता है |

सिन्दूर बनाने से पहले cinnabar को रिफाइंड किया जाता है|

Q.20 –

यदि किसी वस्तु के सम्पूर्ण आयतन में, गुण एक समान हो, तो ऐसी वस्तु को कहा जाता है ?

(A) समांगी 

(B) समदैशिक

(C) सतत

(D) एकसमान

Ans. (A) समांगी

Test Yourself Practice Set- 2

Q.21 –

फिरोजशाह तुगलक के 37 वर्षीय शासनकाल में सिर्फ एक अमीर ने विद्रोह किया था, उसका नाम था ?

(A) मलिक काफूर 

(B) खान-ए-जहाँ-मकबूल 

(C) शम्सुद्दीन दमगानी 

(D) उलुग खान

Ans. (C) शम्सुद्दीन दमगानी 

Q.22 –

प्राचीन भारत में शिक्षा के महान केन्द्र के रूप में स्थापित विक्रमशिला महाविहार की स्थापना किसने करवाई थी ?

(A) कुमारगुप्त 

(B) धर्मपाल

(C) लक्ष्मणसेन 

(D) हर्षवर्धन

Ans. (B) धर्मपाल

Q.23 –

इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ-प्रथम का समकालीन भारतीय राजा कौन था ?

(A) अकबर

(B) हुमायूँ 

(C) शाहजहाँ 

(D) औरंगजेब

Ans. (A) अकबर

अकबर 1556 में राजा बना और 1605 तक शासन किया | इस तरह अकबर एवं एलिजाबेथ-I  का शासनकाल लगभग समान था |

एलिजाबेथ-I ने कभी विवाह नहीं किया था, एवं 1603 में अपने मृत्यु तक शासन किया |

Q.24 –

ऊष्मा गति का प्रथम नियम क्या है ?

(A) द्रव्यानुपाती क्रिया का नियम 

(B) वेग संरक्षण का नियम 

(C) द्रव्यमान संरक्षण का नियम

(D) ऊर्जा संरक्षण का नियम

Ans. (D) ऊर्जा संरक्षण का नियम

इस नियम के अनुसार ऊर्जा को न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है | ऊर्जा का केवल रूप परिवर्तन किया जा सकता है |

Q.25 –

विनोबा भावे किस आंदोलन में भाग लेने के कारण प्रथम बार गिरफ्तार हुए थे ?

(A) चम्पारण सत्याग्रह

(B) सविनय अवज्ञा आंदोलन 

(C) असहयोग आंदोलन 

(D) भारत छोड़ो आंदोलन

Ans. (B) सविनय अवज्ञा आंदोलन

इस प्रस्ताव में कांग्रेस द्वारा अंतरिम सरकार के गठन की माँग को कोई स्थान नहीं मिला | कांग्रेस ने अपनी माँग न शामिल होने के कारण अगस्त प्रस्ताव को ठुकरा दिया |

इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा ब्रिटिश की मदद करना भी गलत प्रतीत हो रहा था | इसके खिलाफ बोलने के लिए लोग बोलने के स्वतंत्रता का अधिकार चाहते थे | इन्ही परस्थितियों में एक सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की मांग बढ़ने लगी |

लेकिन गाँधीजी इस युद्ध के दौरान कोई लाभ नहीं उठाना चाहते थे | इसलिए वे राष्ट्रव्यापी अंदोलन के स्थान पर व्यक्तिगत सत्याग्रह को चुना | 17 अगस्त 1940 को महाराष्ट्र के पवनार नामक स्थान से व्यक्तिगत सत्याग्रह की शुरुआत की गयी |

विनोबा भावे प्रथम सत्याग्रही थे | इसी दौरान भावे को गिरफ्तार कर लिया गया |

Q.26 –

किस एक्ट द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गयी ?

(A) 1853 का चार्टर अधिनियम 

(B) 1858 का अधिनियम 

(C) 1861 का भारतीय परिषद अधिनियम 

(D) 1892 का भारतीय परिषद अधिनियम

Ans. (C) 1861 का भारतीय परिषद् अधिनियम

यह पहला भारतीय परिषद अधिनियम था | इसी 1861 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्राप्त हुई |

Q.27 –

भास्कराचार्य का महत्वपूर्ण ग्रन्थ लीलावती किस विषय पर आधारित है?

(A) बीजगणित  

(B) रसायनशास्त्र  

(C) दर्शनशास्त्र

(D) गणित एवं खगोल  

Ans. (D) गणित एवं खगोल  

यह बहुत ही बृहद ग्रन्थ है | इस ग्रन्थ के चार भाग हैं – 1. व्यक्त गणित (लीलावती) 2. अव्यक्त गणित (बीजगणित)  3. ग्रह गणिताध्याय   4. गोलाध्याय

लीलावती, भाष्कराचार्य की पुत्री का नाम था | उन्होंने अपने पुत्री के नाम पर ग्रन्थ का नाम रखा | लीलावती ग्रन्थ में गणित एवं खगोल सम्बन्धी विषयों पर प्रकाश डाला गया है | यह ग्रन्थ प्रश्नोत्तरी पर आधारित है | जिसमे लीलावती प्रश्न करती है और भास्कराचार्य उत्तर देते है |

इस ग्रन्थ में लीलावती प्रश्न करती है कि पृथ्वी किस वस्तु पर टिकी है | भास्कराचार्य उत्तर देते है कि यह कहना कि पृथ्वी शेषनाग या अन्य वस्तु पर टिकी है, गलत है | क्योंकि तब एक और प्रश्न होगा कि शेषनाग किस पर टिके है | और इस तरह कारण-कार्य का यह प्रश्न अनवरत चलता रहेगा |

लीलावती फिर प्रश्न करती है; अब भी यह प्रश्न अनुत्तरित है कि पृथ्वी किस वस्तु पर टिकी है ?

भास्कराचार्य कहते है कि पृथ्वी में एक आकर्षण की शक्ति होती है | जो किसी भी वस्तु को अपनी और आकर्षित करती है | लेकिन आकाश में अनेक ग्रह और हैं, जो चारो तरफ से आकर्षित करते है, इसी कारण पृथ्वी में सन्तुलन बना रहता है |

आपको बता दे कि  भास्कराचार्य का जन्म 1114 ई०  में हुआ था, और न्यूटन का जन्म 1643 में हुआ था|  भास्कराचार्य ने 36 वर्ष की उम्र में यह ज्ञात कर लिया था कि पृथ्वी में आकर्षण की शक्ति होती है| जबकि न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण का नियम बाद में दिया| इस तरह भास्कराचार्य ने न्यूटन के जन्म के लगभग 500 वर्ष पूर्व ही बता दिया था कि पृथ्वी में आकर्षण की शक्ति है |

परीक्षा में पूछे गए इस प्रश्न का उत्तर कई पत्रिकाओं में बीजगणित दिया है| जो सही नहीं है| लीलावती ग्रन्थ में गणित एवं खगोल का वर्णन है न कि बीजगणित का |

Q.28 –

भारतीय मानक समय रेखा कितने राज्यों से होकर गुजरती है ?

(A) 3

(B) 5

(C) 7

(D) 8

Ans. (B) 5

  पूरे विश्व का टाइम जोन निर्धारित करने के लिए विश्व को 360  देशान्तर रेखाओं में विभाजित किया गया है | 0° ग्रीनविच को आधार समय माना गया | यह इंग्लैंड के लन्दन में स्थित है | ग्रीनविच से गुजरने वाली 0° देशान्तर को  प्रधान मध्याह्न रेखा (Prime Meridian) माना गया है |  

भारत का समय रेखा 82 1 /2 के देशान्तर रेखा पर स्थित है | यह रेखा भारत के बीच से उत्तर से दक्षिण गुजरती है | इस दौरान यह पाँच राज्यों से होकर गुजरती है |    1. उत्तर प्रदेश   2. मध्य प्रदेश  3. छत्तीसगढ़   4. उड़ीसा  5. आन्ध्र प्रदेश

पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग 24 घंटे में 360° घूमती है | इस तरह यह एक घंटे में 15 ° घूमती है |

0° ग्रीनविच से पूर्व की तरफ 180° देशान्तर को पूर्वी देशान्तर तथा पश्चिम की तरफ 180° देशान्तर को पश्चिमी देशान्तर कहते हैं | भारत 0° ग्रीनविच से पूर्व की तरफ है, इसलिए इसके मानक समय रेखा को 82 1 /2° पूर्वी देशांतर कहा जाता है |  

चूँकि पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की तरफ घूमती है| इसलिए देशान्तर पर किसी भी स्थान से पूर्व में समय प्रत्येक देशांतर (1° देशान्तर) पर 4 मिनट या 15° देशान्तर पर 1 घण्टे आगे हो जाता है तथा पश्चिम में यही समय पीछे हो जाता है |

भारत 82 1 /2°  पूर्वी देशांतर पर स्थित है इसलिए इसका समय लन्दन से 5.30  घंटे आगे है | यदि इस समय लन्दन में दोपहर के बारह बज रहे हैं तो भारत में शाम के 5.30  बज रहे हैं | यदि भारत में दोपहर के 1 2 बज रहे हैं, तो लन्दन में सुबह के 6.30 बज रहे होंगे |

Q.29 –

सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर बनायी गयी है ?

(A) नर्मदा

(B) ताप्ती

(C) कृष्णा

(D) कावेरी

Ans. (A) नर्मदा

यह परियोजना गुजरात के भरूच जिले में नर्मदा नदी पर स्थित है | इस परियोजना का शिलान्यास भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने अप्रैल 1961 में किया था, तथा सितम्बर 2017 से यह अपना कार्य शुरू कर दिया |

इस परियोजना के अंतर्गत 138.7 मीटर बाँध का निर्माण किया गया है | इस बाँध से बिजली का उत्पादन होगा | सिंचाई के लिए भी इस बाँध के जल का इस्तेमाल किया जाता है |

Q.30 –

भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैं ?

(A) 7

(B) 9

(C) 12

(D) 15

Ans. (C) 12

लेकिन समय के साथ आवश्यकतानुसार तीन अनुसूचियों को और जोड़ा गया | इस तरह वर्तमान में कुल 12 अनुसूचियाँ हैं |

यदि उपयुक्त प्रश्न या व्याख्या को समझने में कोई परेशानी या समस्या आ रही है तो आप कमेंट बॉक्स में comment करे |  आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा | आप कोई भी प्रश्न पूंछने से हिचकिचाए नहीं, हो सकता है आपका प्रश्न, अन्य लोगों का भी यही प्रश्न हो | आपके प्रश्न से अन्य लोगों को भी सहायता मिल जायेगी |

Leave a Comment

error: