हरबर्ट स्पेन्सर जीवन परिचय| एक महान दार्शनिक एवं समाजशास्त्री थे| यद्यपि उनकी शिक्षा किसी उच्च विश्वविद्यालय में नहीं हुई| लेकिन उनकी प्राकृतिक विज्ञानों का ज्ञान; एवं उसका समाज में प्रयोग ने उन्हें एक बड़े समाजशास्त्री के रूप में स्थापित कर दिया|
हरबर्ट स्पेन्सर का जीवन परिचय
हरबर्ट स्पेन्सर का जन्म 27 अप्रैल, 1820, को इंग्लैंड के डर्बी नामक स्थान पर हुआ| स्पेन्सर की प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही दी गयी| परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण स्पेन्सर किसी बड़े विश्वविद्यालय में शिक्षा नहीं ग्रहण कर सके|
स्पेन्सर ने अपने चाचा थॉमस स्पेन्सर से अनेक विषयों में ज्ञान प्राप्त किया| उनके चाचा ने उन्हें गणित, लैटिन, भौतिक विज्ञान एवं राजनितिक चिंतन में सहायता प्रदान की|
सन् 1830 में स्पेन्सर ने सिविल इंजीनियर के रूप में रेलवे निर्माण में कार्य किया| ब्रिटेन में बन रहे रेल में निर्माण में उन्होंने योगदान दिया| रेल में कार्य करने के बावजूद स्पेन्सर स्थानीय जर्नल के लिए लिखते रहे|
स्पेन्सर की प्रथम पुस्तक
सन् 1840 में स्पेन्सर ने एक साप्ताहिक मैगज़ीन “The Economist” में एडिटर के रूप में स्थान प्राप्त किया| इसी मैगजीन के लिए कार्य करने के दौरान स्पेन्सर ने अपने पहली पुस्तक ‘Social Statics’ लिखी| जिसका प्रकाशन उन्होंने सन् 1951 में किया|
इसे भी अवश्य पढ़ें